रामगढ़: रामगढ़ घाटी में ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, भीषण आग लगने से टेंपो चालक घायल, 33 घंटे लगा जाम
रांची रामगढ़ रांची nh33 फोरलेन पर छोटू पालू घाटी में सरिया लगे ट्रेलर अनियंत्रित होकर शनिवार दोपहर को अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एक टेंपो वाहन भी बुरी तरह से जल गया। इस घटना में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिस का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है ।