रामपुर: जिला गन्ना कार्यालय के रोड पर प्रशासन ने 40 दुकानों पर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, डीएम और एसपी ने मौके का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Apr 28, 2025 सोमवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र में शौकत अली मार्ग पर गन्ना विभाग की जमीन पर अस्थाई रूप से रोड पटरी पर बनाई गई दुकानों को रामपुर सिविल न्यायालय के आदेश के उपरांत अब प्रशासनिक स्तर से ध्वस्त करा दिया गया है। सिविल न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए हो रही कार्यवाही का DM SP ने निरीक्षण किया।