टीकमगढ़: पीड़ित महिला ने पति के विरुद्ध परेशान करने का आवेदन दिया, एसपी के निर्देशन पर महिला थाने ने परिवार को बचाया
महिला थाने में शोभा नाम की महिला ने अपने पति के विरुद्ध परेशान करने का आवेदन दिया था। एसपी के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी द्वारा पीड़िता के पति और ससुराल पक्ष को थाने बुलाकर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। उनकी समस्या को सुना गया। दोनों पति पत्नी प्रेम पूर्वक साथ रहने हेतु तैयार हुए और परिवार को टूटने से बचाया गया।