ऊन: गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने न्यायालय से वांछित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बुधवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने न्यायालय से वांछित चल रहे कश्यपपुरी गढ़ीपुख्ता निवासी साकिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।