महसी: कटहा गांव के पास बकरी के लालच में पिंजड़े में कैद हुआ खूंखार तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया था पिंजड़ा
महसी तहसील क्षेत्र के कटहा गांव के समीप वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाकर बकरी को बांध दिया। बकरी खाने के लालच में तेंदुआ जैसे पिंजड़े में घुसा और कैद हो गया। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। डीएफओ राम सिंह ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को जांच के बाद निर्धारित किए गए स्थान पर छोड़ा जाएगा।।