पूर्वी दिल्ली के यमुनापार इलाके में पश्चिम एशिया में चल रहे सैन्य संघर्ष का असर गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर दिखने लगा है। बुधवार को कई गैस एजेंसियों पर कमर्शियल सिलेंडर खत्म हो गए, जबकि घरेलू सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। नए नियम के अनुसार 25 दिन से पहले सिलेंडर बुक नहीं हो रही हैं।