आरा: प्रखंड के नवीन पुलिस केंद्र में हवलदार की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद भोजपुर SP की मौजूदगी में दी गई शोक सलामी
Arrah, Bhojpur | May 19, 2025 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप18 मई को शाम 5:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से हवलदार देवेंद्र पासवान की मौत हो गई थी मौत के बाद सोमवार सुबह 9:00 बजे आरा के नवीन पुलिस केंद्र में भोजपुर एसपी मिस्टर राज व अन्य अधिकारी व जवान के मौजूदगी में हवलदार देवेंद्र पासवान को ससम्मान व शोक सलामी दी गई।