सागर नगर: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव: वृंदावन के बाग मंदिर में 3 हजार से अधिक गीता पाठियों ने भाग लिया
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत वृंदावन बाग मंदिर परिसर में सोमवार सुबह 11:30 बजे से आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 3 हजार से अधिक गीता पाठी शामिल हुए। कार्यक्रम में महंत श्री नरहरिदास, सांसद लता वानखेड़े, महापौर संगीता सुशील तिवारी, संभागीय आयुक्त अनिल सुचारी, आईजी हिमानी खन्ना, कलेक्टर संदीप जी.आर.एसपी विकास शाहवाल सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी उपस्थित रहे।