गिर्वा: DGP ने 64 RPS अधिकारियों के तबादले किए, 28 दिन बाद लौटे राठौड़ और खटीक, राठौड़ को CO ईस्ट, खटीक को MBC में लगाया
Girwa, Udaipur | Nov 29, 2025 राजस्थान DGP ने 64 RPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। उदयपुर में 3 बदलाव हुए हैं—CO ईस्ट छगन राजपुरोहित को महिला अपराध अनुसंधान सैल में भेजा गया, उनकी जगह सूर्यवीर सिंह राठौड़ CO ईस्ट बने। कैलाश चंद खटीक को अजमेर से स्थानांतरित कर MBC खैरवाड़ा में लगाया गया। राठौड़ और खटीक, जिनका 1 नवंबर को उदयपुर से बाहर तबादला हुआ था, 28 दिन बाद फिर उदयपुर लौट आए हैं।