कासगंज: कासगंज की पुलिस लाइन में यातायात माह का समापन किया गया, डीएम और एसपी रहे मौजूद
आपको बता दे पूरे महीने चले यातायात में 7938 वाहनों के चालान किए गए 59 वाहन सीज किए गए। और 93 लाख से अधिक का शमन शुल्क भी वसूला गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि यातायात का समापन औपचारिक रूप से किया गया है। लेकिन यह अभियान हमारा निरंतर रूप से चलता रहेगा। और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का काम निरंतर रहेगा। जानकारी रविवार दोपहर 2 बजे मिली।