कटेरु में बीच जंगल में खड़ी कार में लगी आग
Sundernagar Live
सुंदरनगर के कटेरू गाँव में मंगलवार दोपहर कटेरू गाँव में उस समय अफरातफरी मच गई जब सड़क के किनारे खडी़ एक कार में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार
कटेरू पौड़ाकोठी सड़क के कटेरू दयार जंगल के पास से मुड़ती है । इसी के साथ लगभग 100 मीटर की दूरी पर खडी़ कार में आग लग गई। स्थानीय लोग घटना को देखते ही इकट्ठा हो गए और कुछ पानी की बाल्टीयां साथ लेकर आए तथा आग बुझाने में लगे। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग का वाहन पहुंच गया। जिसने आग पर नियंत्रण पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही लगा।