कोरबा: कोरबा में जनरल परेड से अनुपस्थित रहने वाले 127 नगर सैनिकों को नोटिस, कार्रवाई से नगर सैनिकों में आक्रोश
Korba, Korba | Nov 28, 2025 कोरबा में जिला सेनानी के एक आदेश से नगर सैनिकों में हड़कंप मच गया है। जनरल परेड में गैरमौजूद रहने के कारण शुक्रवार की दोपहर 12 बजे 127 नगर सैनिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई को लेकर सैनिकों में आक्रोश देखा जा रहा है।यह मामला ब्रिटिश काल से चले आ रहे नियमों की वर्तमान प्रासंगिकता की जांच से जुड़ा है।