राजसमंद: राजसमंद में आचार्य महाश्रमण जी का दिव्य आगमन, 50 फीट रोड का नामकरण हुआ 'आचार्य महाश्रमण अहिंसा मार्ग'
राजसमंद में आचार्य महाश्रमण जी का दिव्य आगमन, 50 फीट रोड का नामकरण हुआ “आचार्य महाश्रमण अहिंसा मार्ग” राजसमंद। परम श्रद्धेय आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन आगमन से आज राजसमंद नगर आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति से आलोकित हो उठा। आचार्य श्री के करुणामय आशीर्वाद और शांत चरण-धारा के स्पर्श ने नगरवासियों में आत्मिक उत्साह और नई दिशा का संचार किया।