आगर: ग्राम बिनायगा में पारिवारिक विवाद: पत्नी को लेने गए युवक पर साले का हमला, बहन भी घायल
आगर जिले के बिनायगा गांव में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात हुए पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार सुजान सिंह अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और सुजान के साले कमल सिंह ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बीच बचाव में आई सुजान की बहन संतोष बाई भी घायल हो गई।