मुरैना नगर: डोमपुरा गांव की असहाय वृद्ध महिला ने कलेक्टर से वृद्धाश्रम भेजने की गुहार लगाई, बेटों ने घर से निकाला
मुरैना के डोमपुरा गांव की वृद्ध महिला ने प्रशासन से वृद्धाश्रम भेजने की गुहार लगाई है।कहना है कि उम्र अधिक होने के कारण वे खुद का ध्यान नहीं रख पा रही हैं और उनके बेटे भी उनकी सहायता नहीं करते।भोजन और रहने की कोई व्यवस्था न होने से वे बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन बिता रही हैं।इसलिए उन्होंने सुरक्षित आश्रय की तलाश में वृद्धाश्रम भेजे जाने का अनुरोध किया।