महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ में श्रम विभाग ने लेबर चौक हुड्डा पार्क के पास विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया
महेंद्रगढ़ में आज बुधवार 3:00 बजे श्रम विभाग द्वारा लेबर चौक हुड्डा पार्क के पास विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण का देवता माना जाता है। उन्होंने श्रमिकों के योगदान को देश और समाज की प्रगति के लिए आवश्यक बताया।