आगरा: यमुना में डूबते युवक को मिला तिनके का सहारा, जल चौकी पुलिस ने किया रेस्क्यू
Agra, Agra | Sep 17, 2025 आगरा ताजमहल के पास यमुना में डूब रहे युवक को जल चौकी पुलिस ने समय रहते रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। युवक प्लास्टिक की कैन के सहारे काफी देर तक तैरता रहा और मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना डूबते को तिनके का सहारा कहावत को सच करती दिखी।