रेणुका: उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भारी बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा, आपदा से प्रभावित लोगों को मदद का आश्वासन दिया
Renuka, Sirmaur | Sep 17, 2025 हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज अपने सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर मानसून के दौरान भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने से प्रदेश भर में जानमाल व अन्य संपत्ति को क्षति हुई है।