आलमनगर: आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में वटसावित्री का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, सुहागिनों में दिखा उत्साह
हिंदू समुदाय की सुहागिन महिलाओं का सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से एक वट सावित्री का त्योहार सोमवार को पूरे विधि विधान से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के फल फूल लेकर बरगद के पेड़ के नीचे पहुंची और पूजा अर्चना करते हुए पति के स्वस्थ व लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान पूरे प्रखंड क्षेत्र में पूरे दिन काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला।