नीमच नगर: नीमच: पुरानी कृषि उपज मंडी के बाहर लगा लंबा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे, डेढ़ घंटे बाद खुला
नीमच शहर में शुक्रवार शाम को पुरानी कृषि उपज मंडी के गेट के बाहर भीषण जाम लग गया। इसमें शहरवासियों के साथ-साथ अपनी उपज बेचने आए किसानों के सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस और मंडी कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शाम 5 बजे तक यातायात को पूरी तरह से बहाल किया। यह लंबा जाम कृषि उपज मंडी के गेट के बाहर चारों तरफ फैल गया।