मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हथिनी बांधवी के शावक का होगा नामकरण, APCCF ने दिए निर्देश
Manpur, Umaria | Nov 6, 2025 बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व की हथिनी बांधवी के शावक का होगा नामकरण करने के निर्देश APCCF भोपाल ने पार्क प्रबंधन को दिए हैं जिसका जल्द ही नामकरण किया जाएगा।बता दें कि हथिनी बांधवी ने 16 अक्टूबर को एक नर शावक को जन्म दिया था। शावक के जन्म के बाद से ही बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन मां और बच्चे की देखरेख में जुटा हुआ है।