नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 1733.6 किलो गां/जा जब्त
वीरपुर/सुपौल। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं बटालियन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1733.6 किलोग्राम गांmजा बरामद किया है। इस दौरान तस्/करी में प्रयुक्त एक नेपाली नंबर की बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त की गई, जबकि तस्कर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
शनिवार की देर शाम एसएसबी 45वीं बटालियन मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मधुकर अमिताभ ने बताया कि सतना बीओपी क्षेत्र अंतर्गत धत्ता टोला में तस्करी की सूचना मिलने पर एसएसबी जवानों ने संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। जवानों को देखकर चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और कार्मिकों को कुचलने की कोशिश की। हालांकि एसएसबी जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से वाहन को रोक लिया गया।
डीआईजी ने बताया कि बारिश और अंधेरे का लाभ उठाकर चालक मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 47 प्लास्टिक बोरों से कुल 1733.6 किलोग्राम गां/जा बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही नेपाली नंबर प्लेट वाली बोलेरो कैंपर वाहन संख्या को. ०१ ज/२७२१ को भी जब्त कर लिया गया।
एसएसबी के अनुसार, फरार त/स्करों की पहचान और पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। इस कार्रवाई की जानकारी नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) को भी साझा की गई है ताकि तस्करों के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
एसएसबी 45वीं बटालियन ने स्पष्ट किया है कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्/करी और अन्य आप)राधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Fatehpur, Gaya | Jun 6, 2026