मंझनपुर: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर संत शिरोमणि रविदास पीठ ने जताया आक्रोश, मंझनपुर कलेक्ट्रेट में डीएम से की शिकायत
संत शिरोमणि रविदास पीठ, कौशांबी के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में हाईकोर्ट इलाहाबाद के समीप बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस निंदनीय कृत्य में संलिप्त व्यक्तियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो।