खालवा: कलेक्टर व अपर कलेक्टर को भारत के संविधान की उद्देशिका भेंट की गई
Khalwa, Khandwa | Nov 28, 2025 मनमोहन कला समिति के मोहन रोकड़े ने शुक्रवार 3 बजे खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता व अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान बेम्बू क्राफ्ट से बनी भारत के संविधान की उद्देशिका भेंट की गई। ज्ञात हो की मोहन रोकड़े ग्राम गुलाई मॉल में बेम्बू क्राफ्ट से बनी कलाकृतियों का निर्माण करते हैं।जिसकी मांग अन्य प्रदेशों में भी है।