उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, जिससे नाराज होकर उसने विरोध स्वरूप पानी की टंकी पर चढ़ने का कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास किया गया।
स्थिति को देखते हुए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल महिला को सुरक्षित नीचे उतारने और मामले को शांत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
.
.
.
.
#Bareilly #Nawabganj #UPNews #DowryCase #BreakingNews