संगरिया: पुलिस ने सब्जी खरीद रहे व्यक्ति की जेब से ₹50 हजार निकालने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने एक व्यक्ति की जेब से 50 हजार निकालने वालों को गिरफ्तार किया। थाना से मिली जानकारी अनुसार ए एस आई देवेंद्र कुमार ने गुरुवार शाम 5 बजे मानवीय व तकनीकी आसूचना संकलन किया जुगनू व जगराज सिंह निवासी सुरेशिया को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों युवकों ने दो दिन पूर्व सब्जी खरीद रहे व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपए निकाले थे।