झांसी: आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम बघोरा, शास्त्री चौराहा व डेरा नयाखेड़ा पर शराब के अड्डों पर छापा मारा, 1 गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | May 23, 2025 आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत ग्राम बघोरा, शास्त्री चौराहा व डेरा नयाखेड़ा समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई। दबिश के दौरान 366 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से 4650 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया।