मोती महल में कल होगा नाव मनोरथ, नाव मनोरथ की तैयारियां जोरो पर।
पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में अधिकमास के मनोरथ के क्रम में विशेष मनोरथ के तहत बुधवार को मोतीमहल चौक में नाव मनोरथ का आयोजन किया जाएगा।
मोतीमहल में कृत्रिम ताल का निर्माण किया जा रहा है, इसके लिए राज मिस्त्रियों द्वारा मोती महल में दीवारों का निर्माण किया जा रहा है।
इस कृत्रिम ताल में यमुनाजी के भाव से कल जल भरा जाएगा, जिसमें कमल, कमल की पत्तियों को जल में प्रवाहित किया जायेगा और यमुना जल में विविध प्रकार के इत्र तथा मोगरे, गुलाब, कमल आदि पुष्प, लकड़ी के खिलोने मगरमच्छ, कछुआ, चांदी की थालियों में रूई से बनी बत्तखें भी तैरायी जायेंगी। नाव को फुलों की मालाओं से सजाया जाएगा ।
श्री नवनीत प्रियाजी को नाव में विराजित कर कृतिम तरनतारन के बीच प्रभु के विहंगम दर्शन करवाए जाएंगे।
मंदिर प्रशासन ने सभी वैष्णव श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक �