सिमडेगा: सिमडेगा के श्रीराम पुरी बने झारखंड रणजी टीम के मैनेजर
शनिवार सुबह 9 बजे सिमडेगा के लिए गौरव की खबर आई। जेएससीए बोर्ड सदस्य सह सिमडेगा जिला क्रिकेट संघ के मार्गदर्शक श्रीराम पुरी को झारखंड रणजी क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। उनकी अगुवाई में टीम 23 नवंबर को अहमदाबाद जाएगी। हॉकी की नर्सरी सिमडेगा अब क्रिकेट में भी नई पहचान बना रहा है।