अशोक नगर: कलेक्टर ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर मिले
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले यह सुनिश्चित किया जाएं। साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल स्तर किया जाएं। इस आशय के निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिये।