आंवला तहसील गेट पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत आयोजित की गई। तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई इस पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार दीप्ति पाल को सौंपा गया।