लोहाघाट में तैयार हो रहा राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, जिलाधिकारी ने लिया लोहाघाट में निर्माण कार्यों का जायजा
लोहाघाट/चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन तय समय पर शुरू करने के लिए तैयारियां तीव्र गति से गतिमान हैं। जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत छमनिया में लगभग 237 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।