Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
image
image
image
image

हातोद औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमृत पेपर्स में श्रम विभाग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत श्रमिकों को योग, प्राणायाम एवं तनाव प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया गया। #InternationalYogaDay #YogaForHealth #Dhar CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Dhar, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

MORE NEWS

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने ली जनकल्याण शिविरों की समीक्षा बैठक; प्रभारियों और तिथियों की विस्तृत सूची जारी

जिले के सभी नगरीय निकायों और ब्लॉकों में लगेंगे शिविर, प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाए

धार 9 जून 2026। जिले में राज्य शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनकल्याण शिविरों के प्रभावी क्रियान्वयन और रूपरेखा के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद सीईओ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मीना ने बैठक में निर्देश दिए कि आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और शिविर स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
          इस महाअभियान के तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय व शहरी मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के सुचारू संचालन, मॉनिटरिंग और सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में संपूर्ण व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। आम नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त ब्लॉकों एवं नगरीय निकायों के लिए शिविरों का विस्तृत शेड्यूल और प्रभारियों की सूची जारी की गई है। यह शिविर आगामी 12 जून 2026 से अलग-अलग तिथियों में जनपद पंचायत और नगरीय निकाय परिसरों में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर के सुचारू संचालन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को 'शिविर प्रभारी' नियुक्त कर उनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं ताकि नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनसे सीधे संपर्क कर सकें।
        विस्तृत समय-सारणी के अनुसार ब्लॉक स्तरीय शिविर संबंधित जनपद पंचायत परिसरों में आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत तिरला, धार, बदनावर, गंधवानी और बाग ब्लॉक में शिविरों की शुरुआत 12 जून 2026 से होगी। वहीं धरमपुरी, सरदारपुर, निसरपुर, कुक्षी, डही, उमरबनकला, मनावर और नालछा ब्लॉकों में इन शिविरों का आयोजन 15 जून 2026 से किया जाएगा। इन शिविरों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है, जिसमें तिरला के लिए जिम्मी बहेती (9407137735), धार के लिए के.के. खेड़े (9425092427), बदनावर के लिए लाखन सिंह सिसोदिया (9926350390), गंधवानी के लिए राधा डावर (9993247830), और बाग के लिए विष्णु कुमार गुप्ता (9644789889) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार धरमपुरी में हेमेंद्र सिंह चौहान (9826073724), सरदारपुर में जोशुआ पीटर (9354734110), निसरपुर में कंचन वास्कले (9926382525), कुक्षी में मनीषा रावत (8959611920), डही में ऋतिक सोलंकी (6232740617), नालछा में संदीप डावर (9074717024) तथा उमरबनकला और मनावर दोनों ब्लॉकों के लिए रोहित पचौरी (7746948029) को शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है।
        इसी तरह नगरीय निकाय स्तरीय शिविर संबंधित नगर पालिका अथवा नगर परिषद परिसरों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें धामनोद (न.परि.), पीथमपुर (न.पा.), सरदारपुर (न.परि.), मनावर (न.पा.), डही (न.परि.) और राजगढ़ (न.परि.) में शिविरों की शुरुआत 12 जून से होगी। कुक्षी (न.परि.), धार (न.पा.), धरमपुरी (न.परि.) और बदनावर (न.परि.) में ये शिविर 15 जून से लगेंगे, जबकि मांडव (न.परि.) में शिविर का आयोजन 16 जून 2026 से किया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रभारियों में धामनोद के लिए माया मण्डलोई (9977762377), पीथमपुर के लिए श्री निशिकांत शुक्ला (9244009447), सरदारपुर के लिए श्री यशवंत शुक्ला (9424076884), मनावर के लिए श्री संतोष चौहान (9407000040), डही के लिए श्री सुशील डावर (8770099254), और राजगढ़ के लिए श्रीमती ज्योति सुनारिया (993519610) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुक्षी के लिए मायाराम सोलंकी (9981865378), धार के लिए श्री कुंवर विश्वनाथ सिंह (8770168016), धरमपुरी के लिए श्री बलराम भूरे (9893771054), बदनावर के लिए श्री लालसिंह राठौड़ (9981631134), और मांडव के लिए श्री सुशील ठाकुर (9179230299) को प्रभारी बनाया गया है।
        समीक्षा बैठक के अंत में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए ताकि जिले के प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से शिविरों की तिथि, स्थान और संबंधित प्रभारियों के नामों को जन-जन तक पहुँचाया जाए। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों और प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के दौरान प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की जानकारी प्रतिदिन अनिवार्य रूप से पोर्टल पर दर्ज की जाए, ताकि प्रगति की वास्तविक समय (रियल-टाइम) मॉनिटरिंग की जा सके।
#जनकल्याण_शिविर
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
Indore Commissioner

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने ली जनकल्याण शिविरों की समीक्षा बैठक; प्रभारियों और तिथियों की विस्तृत सूची जारी जिले के सभी नगरीय निकायों और ब्लॉकों में लगेंगे शिविर, प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाए धार 9 जून 2026। जिले में राज्य शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनकल्याण शिविरों के प्रभावी क्रियान्वयन और रूपरेखा के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद सीईओ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मीना ने बैठक में निर्देश दिए कि आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और शिविर स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस महाअभियान के तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय व शहरी मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के सुचारू संचालन, मॉनिटरिंग और सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में संपूर्ण व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। आम नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त ब्लॉकों एवं नगरीय निकायों के लिए शिविरों का विस्तृत शेड्यूल और प्रभारियों की सूची जारी की गई है। यह शिविर आगामी 12 जून 2026 से अलग-अलग तिथियों में जनपद पंचायत और नगरीय निकाय परिसरों में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर के सुचारू संचालन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को 'शिविर प्रभारी' नियुक्त कर उनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं ताकि नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनसे सीधे संपर्क कर सकें। विस्तृत समय-सारणी के अनुसार ब्लॉक स्तरीय शिविर संबंधित जनपद पंचायत परिसरों में आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत तिरला, धार, बदनावर, गंधवानी और बाग ब्लॉक में शिविरों की शुरुआत 12 जून 2026 से होगी। वहीं धरमपुरी, सरदारपुर, निसरपुर, कुक्षी, डही, उमरबनकला, मनावर और नालछा ब्लॉकों में इन शिविरों का आयोजन 15 जून 2026 से किया जाएगा। इन शिविरों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है, जिसमें तिरला के लिए जिम्मी बहेती (9407137735), धार के लिए के.के. खेड़े (9425092427), बदनावर के लिए लाखन सिंह सिसोदिया (9926350390), गंधवानी के लिए राधा डावर (9993247830), और बाग के लिए विष्णु कुमार गुप्ता (9644789889) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार धरमपुरी में हेमेंद्र सिंह चौहान (9826073724), सरदारपुर में जोशुआ पीटर (9354734110), निसरपुर में कंचन वास्कले (9926382525), कुक्षी में मनीषा रावत (8959611920), डही में ऋतिक सोलंकी (6232740617), नालछा में संदीप डावर (9074717024) तथा उमरबनकला और मनावर दोनों ब्लॉकों के लिए रोहित पचौरी (7746948029) को शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगरीय निकाय स्तरीय शिविर संबंधित नगर पालिका अथवा नगर परिषद परिसरों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें धामनोद (न.परि.), पीथमपुर (न.पा.), सरदारपुर (न.परि.), मनावर (न.पा.), डही (न.परि.) और राजगढ़ (न.परि.) में शिविरों की शुरुआत 12 जून से होगी। कुक्षी (न.परि.), धार (न.पा.), धरमपुरी (न.परि.) और बदनावर (न.परि.) में ये शिविर 15 जून से लगेंगे, जबकि मांडव (न.परि.) में शिविर का आयोजन 16 जून 2026 से किया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रभारियों में धामनोद के लिए माया मण्डलोई (9977762377), पीथमपुर के लिए श्री निशिकांत शुक्ला (9244009447), सरदारपुर के लिए श्री यशवंत शुक्ला (9424076884), मनावर के लिए श्री संतोष चौहान (9407000040), डही के लिए श्री सुशील डावर (8770099254), और राजगढ़ के लिए श्रीमती ज्योति सुनारिया (993519610) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुक्षी के लिए मायाराम सोलंकी (9981865378), धार के लिए श्री कुंवर विश्वनाथ सिंह (8770168016), धरमपुरी के लिए श्री बलराम भूरे (9893771054), बदनावर के लिए श्री लालसिंह राठौड़ (9981631134), और मांडव के लिए श्री सुशील ठाकुर (9179230299) को प्रभारी बनाया गया है। समीक्षा बैठक के अंत में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए ताकि जिले के प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से शिविरों की तिथि, स्थान और संबंधित प्रभारियों के नामों को जन-जन तक पहुँचाया जाए। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों और प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के दौरान प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की जानकारी प्रतिदिन अनिवार्य रूप से पोर्टल पर दर्ज की जाए, ताकि प्रगति की वास्तविक समय (रियल-टाइम) मॉनिटरिंग की जा सके। #जनकल्याण_शिविर Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner

Dhar, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की देखरेख के लिए गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति (DLMC) की बैठक संपन्न

कलेक्टर ने दिए मासिक कार्ययोजना और आगामी तिमाही की गतिविधियों के निर्देश

धार 9 जून 2026।  सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों तथा आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग के पत्र के अनुपालन में धार जिले में पूर्व से गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति (DLMC) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज जिला कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 
        बैठक में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर द्वारा उपस्थित सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक व्यावहारिक मासिक कार्ययोजना (Monthly Action Plan) तैयार करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया है कि आने वाले तिमाही (Next Quarter) में आयोजित होने वाली सभी छात्र-हितैषी व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी अगली बैठक में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। 
           उल्लेखनीय है कि यह समिति संपूर्ण धार जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों पर पैनी नजर रख रही है, जिसके दायरे में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान, प्रशिक्षण केंद्र तथा छात्रावास शामिल हैं। कलेक्टर की अध्यक्षता में कार्य करने वाली यह समिति  सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की निरंतर निगरानी कर रही है।  इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए समिति के सदस्यों द्वारा शिक्षण संस्थानों का नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है, विद्यार्थियों व अभिभावकों से शिकायतें प्राप्त की जा रही हैं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध व त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक के अंत में कलेक्टर द्वारा सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ छात्र हित में पूरी संवेदनशीलता से कार्य करने की हिदायत दी गई है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, संबंधित समिति के सदस्य व अधिकारियों उपस्थित रहे। 
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की देखरेख के लिए गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति (DLMC) की बैठक संपन्न कलेक्टर ने दिए मासिक कार्ययोजना और आगामी तिमाही की गतिविधियों के निर्देश धार 9 जून 2026। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों तथा आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग के पत्र के अनुपालन में धार जिले में पूर्व से गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति (DLMC) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज जिला कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर द्वारा उपस्थित सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक व्यावहारिक मासिक कार्ययोजना (Monthly Action Plan) तैयार करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया है कि आने वाले तिमाही (Next Quarter) में आयोजित होने वाली सभी छात्र-हितैषी व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी अगली बैठक में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। उल्लेखनीय है कि यह समिति संपूर्ण धार जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों पर पैनी नजर रख रही है, जिसके दायरे में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान, प्रशिक्षण केंद्र तथा छात्रावास शामिल हैं। कलेक्टर की अध्यक्षता में कार्य करने वाली यह समिति सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की निरंतर निगरानी कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए समिति के सदस्यों द्वारा शिक्षण संस्थानों का नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है, विद्यार्थियों व अभिभावकों से शिकायतें प्राप्त की जा रही हैं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध व त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक के अंत में कलेक्टर द्वारा सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ छात्र हित में पूरी संवेदनशीलता से कार्य करने की हिदायत दी गई है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, संबंधित समिति के सदस्य व अधिकारियों उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh

Dhar, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली #जनसुनवाई में आज 105 आवेदन प्राप्त हुए कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।
#Dhar
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली #जनसुनवाई में आज 105 आवेदन प्राप्त हुए कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। #Dhar CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Dhar, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

हातोद औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमृत पेपर्स में श्रम विभाग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत श्रमिकों को योग, प्राणायाम एवं तनाव प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया गया। #InternationalYogaDay #YogaForHealth #Dhar CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh - Dhar News