हरसूद: ग्लोबल राइज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में किए मुंबई के दर्शन
Harsud, Khandwa | Nov 19, 2025 नया हरसूद छनेरा की ग्लोबल राइज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा शाला के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर मुंबई ले जाया गया। 14 नवंबर को कक्षा छठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी शिक्षकों के साथ स्लीपर कोच बस में सवार होकर शैक्षणिक भ्रमण हेतु रवाना हुए थे। विद्यार्थियों ने 15 नवंबर को अजंता, एलोरा तथा घृष्णेश्वर मंदिर दर्शन किए।