बौंसी: माधोपुर में सड़क दुर्घटना, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोहराम
Bausi, Banka | Nov 1, 2025 बौसी प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है। शनिवार करीब 4:00 बजे मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान जीतन राम मांझी के रूप में हुई है। वह बौसी बाजार से अपने घर लौट रहे थे। सिमरा मोड के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर मौत हो गई।