गोपालगंज: नगर थाना परिसर में थाना प्रभारी ने आर्केस्ट्रा संचालकों के साथ बैठक की, नाबालिग लड़कियों के डांस पर रहेगी रोक
नगर थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार प्रभाकर ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों के रहने वाले आर्केस्ट्रा संचालकों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिया। इस दौरान नाबालिक लड़कियों के साथ आर्केस्ट्रा में हो रहे डांस सहित अन्य प्रकार की हरकतें पर रूप लगाने का आदेश भी दिया गया।