छतरपुर नगर: बररोहि तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दंपति घायल,जिला अस्पताल में भर्ती।
ग्राम टटम से छतरपुर आ रहे वीरू रैकवार और उनकी पत्नी संध्या रैकवार निवासी अनगढ़ टौरिया सिचाई कॉलोनी थाना सिविल लाइन, बरोही तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहले महाराजपुर अस्पताल ले जाया गया।वही यह घटना आज 9 नवंबर दोपहर करीब 4:30 बजे की बताई गई है।