इमामगंज: इमामगंज में दहेज की बलि चढ़ी रीना, फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Imamganj, Gaya | May 24, 2026 गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के अंदर 26 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की