Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
image
image

आईएससीसीएम के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी बने (एसआरएमएस) मेडिकल कॉलेज के डॉ. ललित सिंह बरेली। श्री राममूर्ति स्मारक (एसआरएमएस) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए गर्व का क्षण है। संस्थान के रेस्पिरेटरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रमुख Dr. Lalit Singh को देश की प्रतिष्ठित संस्था Indian Society of Critical Care Medicine (ISCCM) का राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी चुना गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से एसआरएमएस परिवार, चिकित्सा जगत और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आईएससीसीएम के राष्ट्रीय चुनाव में डॉ. ललित सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी मजबूत पेशेवर पहचान और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। उन्हें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड सहित विभिन्न देशों के सदस्यों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ, जो क्रिटिकल केयर मेडिसिन के क्षेत्र में उनकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दर्शाता है। डॉ. ललित सिंह पिछले दो दशकों से अधिक समय से एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में रेस्पिरेटरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग का सफल नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने गंभीर रूप से बीमार मरीजों के उपचार, चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके मार्गदर्शन में अनेक चिकित्सकों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चिकित्सा जगत में अपनी पहचान बनाई है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. ललित सिंह की यह उपलब्धि न केवल एसआरएमएस संस्थान बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय के लिए गर्व का विषय है। संस्थान के प्रबंधन, चिकित्सकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। डॉ. ललित सिंह का राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय चिकित्सा क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता, नेतृत्व क्षमता और समर्पण को देश-दुनिया में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

Uttarakhand, India | Jun 9, 2026

MORE NEWS