जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के साथ जेठ व जेठानी ने की मारपीट, दंपति ने SP को आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग
हनुमानताल थाना क्षेत्र के सरकारी कुआ के पीछे रहने वाले नीरज पाली और उसकी पत्नी मोना पाली ने शुक्रवार की दोपहर एसपी से गुहार लगाते हुए बताया की जेठ जेठानी और उसके बच्चे आये दिन विवाद करते है।वही घर को लेकर भी विवाद कर बीती रात जमकर मारपीट की गई।जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।वही पीड़िता मोना पाली ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की ।