प्रयागराज: बेली में पशु तस्करी एवं पशु क्रूरता रोकथाम हेतु कार्यालय का उद्घाटन, पशु क्रूरता के विरुद्ध चलाया जाएगा अभियान
पशु तस्करी तथा पशु क्रूरता व पशु सुरक्षा एवं पशु संरक्षण के उद्देश्य से बेली गांव में आज बुधवार को शाम करीब 5:00 बजे के आसपास का आयोजन किया गया।इस दौरान अध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि यह संस्था पूरे देश में पशु तस्करी एवं पशु क्रूरता रोकने का काम कर रही है। उन्होंने बताया पुलिस प्रशासन के सहयोग से पशु तस्करी को रोकने का कार्य का अभियान चलाया जाएगा।