भभुआ: भभुआ सदर अस्पताल परिसर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री, विधायक एवं सीएस द्वारा किया गया
Bhabua, Kaimur | Sep 17, 2025 आज बुधवार को 1:30 बजे भभुआ सदर अस्पताल परिसर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का बिहार सरकार के मंत्री मो.जमा खान भाजपा विधायक भरत बिंद सीएस डॉ चंदेश्वरी रजक द्वारा दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया है। जो यह कार्यक्रम का 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अभियान चलेगा। जिसमें चिकित्सा और स्वास्थ्य शिविरों में जांच का आयोजन किया जाना है।