चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय युवक बलराम महतो पर एक 69 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का घिनौना आरोप लगा है। इतना ही नहीं आरोपित ने इस दौरान पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। इस जघन्य कृत्य के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए चैनपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है।