कोरबा: कोरबा की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस ने किया बड़ा विरोध प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल
Korba, Korba | Nov 10, 2025 शहर और जिले की जर्जर सड़कों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव के नेतृत्व में गौमाता चौक, सीतामणी में एकदिवसीय धरना–प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने खराब सड़कों, रेलवे फाटकों पर लगातार लगने वाले जाम और अधूरे पड़े ओवरब्रिज–अंडरब्रिज निर्माण को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों को कठघरे में खड़ा किया।धरना–प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कां