उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली में काम करता है और वह एक युवती को प्रेम संबंध के चलते रामपुर ले आया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाद में युवती को परिजनों के विरोध के चलते वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। इसी से नाराज होकर युवक ने युवती को वापस बुलाने की मांग करते हुए टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेस्क्यू टीम भी तैनात की गई। फिलहाल युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
.
.
.
.
#Rampur #UPNews #BreakingNews #ViralNews #LoveStory