अमदाबाद: पहाड़पुर गांव में तालिमी बेदारी कॉन्फ्रेंस जलसे का हुआ आयोजन, बिहार व झारखंड के कई मौलानाओं ने की शिरकत
पहाड़पुर गांव में एक रात्रि तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार व झारखंड के कई मौलानाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान जानकारी देते हुए मौलाना हसीब व सरपंच सजीम ने बताया कि 16 साल बाद पहाड़पुर गांव में जलसे का आयोजन किया गया। इस दौरान मदरसे में पढ़ने वाले 6 बच्चों को दस्तारबंदी किया गया। देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ गई थी।