रुधौली: रुधौली विधानसभा में डीएम ने एसआईआर का निरीक्षण किया, प्रगति रिपोर्ट की भी ली जानकारी
Rudhauli, Basti | Nov 29, 2025 जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं उप जिला न अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने रुधौली विधानसभा के अन्तर्गत एसआईआर से संबंधित प्रगति रिपोर्ट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार को निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को सतर्कता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण कराएं।