लिट्टीपाड़ा: विधायक हेमलाल मुर्मू की उपस्थिति में धर्मपुर मोड़ से पाकुड़ तक एनएच-333ए निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन
Litipara, Pakur | Nov 23, 2025 लिट्टीपाड़ा- धर्मपुर मोड़ से पाकुड़ तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-333A के निर्माण कार्य का भूमिपूजन रविवार 3 बजे करीब विधिवत रूप से संपन्न हुआ। यह महत्वपूर्ण परियोजना लिट्टीपाड़ा क्षेत्र के विकास एवं सुगम परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए।