विष्णुगढ़: फंड न मिलने से विष्णुगढ और टाटीझरिया प्रखंड की विकास योजनाएं अधर में, पंचायत प्रतिनिधि परेशान
विष्णुगढ और टाटीझरिया प्रखंड की विकास योजनाएं अधर में है। फंड नहीं मिलने से पंचायत प्रतिनिधि परेशान हैं। मुखिया बोले: "हम असहाय महसूस कर रहे हैं।" झारखंड सरकार द्वारा पंचायत चुनाव कराए जाने के बावजूद विष्णुगढ और टाटीझरिया प्रखंड के पंचायतों में पिछले दो वित्तीय वर्षों (2024-25 और 2025-26) से विकास कार्य ठप हैं। हजारों योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकी है।