दतिया नगर: दतिया कृषि मंडी में खाद वितरण व्यवस्था पर किसानों का हंगामा, एक ही खिड़की से 500 किसानों को खाद वितरण
दतिया शहर की कृषि मंडी में खाद वितरण व्यवस्था पर बुधवार 12 बजे किसानों ने हंगामा कर दिया। हंगामे का मुख्य कारण एक ही खिड़की से 500 किसानों को खाद वितरण करना बताया जा रहा है। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक सैकड़ो की संख्या में किसान धूप में खड़े रहे। किसानों ने बताया कि न पानी की व्यवस्था, न छाया की, कर्मचारी मनमानी कर रहे।